उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज

➡लखनऊ- शहीद पथ पर देर रात सड़क हादसा, अनियंत्रित डीसीएम पलटी 1 की मौत 1 घायल, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के शहीदपथ का मामला।


➡लखनऊ- ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, गोमतीनगर के जुगोली क्रॉसिंग का मामला।


➡रामपुर- नगर निगम के दावे की खुली पोल, दर्जनों लोग खुले में सोने को मजबूर, रैन बसेरों की खुली पोल, रेन बसेरों की खुली पोल, नगर पालिका के पास नहीं है कोई इंतजाम।


➡मुजफ्फरनगर- 10 दिनो बाद शुरु हुई इंटरनेट सेवा, सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवा चालू, 18 दिसंबर को बंद हुई थी इंटरनेट सेवा, 28 दिसंबर को बहाल हुई इंटरनेट सेवा, CAA-NRC पर विरोध को लेकर बंद हुआ था नेट, प्रमुख चौराहों पर अभी भी पुलिस फोर्स अलर्ट।


➡कानपुर- डीएम ने किया रैन बसेराओ का औचक निरीक्षण, परमट भैरोघाट सरसैया घाट पर किया निरीक्षण, अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों को फटकार, अपर नगर आयुक्त को  दी चेतावनी, सड़क किनारे सोते मिले थे लोग।


➡वाराणसी- सीएम ने रात में रैन बसेरे का किया निरीक्षण, सीएम ने सफाई कर्मियों को बांटा जैकेट, जरूरतमंदों को सीएम ने बांटा कंबल, काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए हुए रवाना, टाउन हाल स्थित रैन बसेरे का किया निरीक्षण।


➡हरदोई- डीएम ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया, डीएम ने ठंड में कंबल वितरण किए, ADM सिटी मजिस्ट्रेट के साथ किया निरीक्षण।


➡चेन्नई- राजनाथ सिंह का आज चेन्नई दौरा रद्द, एसआरएम यूनिवर्सिटी  में था कार्यक्रम, तमिल गीतकार वैरमुथु के लिए था कार्यक्रम, डॉक्टरेट की उपाधि के लिए था कार्यक्रम।


➡गाजियाबाद- कार डीलर की आफिस पर घुसकर फायरिंग, 2 कार डीलरों को लगी गोली, नकाबपोश बदमाश गोली मारकर हुए फरार, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती, साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर की घटना।


➡आगरा- कोहरे के आगोश में समाई ताजनगरी, शहर में रेंग रेंग कर चल रहे हैं वाहन, कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित।


➡आगरा- विधायक के कार चालक पर हमला, हमले में चालक गंभीर घायल, बीजेपी विधायक है जितेंद्र वर्मा, ड्राइवर को बुला तीन लोगों ने पीटा, पुलिस ने तीन केस दर्ज किया, फतेहाबाद थाना क्षेत्र का मामला।


➡प्रयागराज- 2 अवैध कारतूस कारोबार गिरफ्तार, अवैध तरीके से करते थे खरीद-फरोख्त, पुलिस ने दुकान को भी किया सीज, क्राइम ब्रांच-शाहगंज थाने की पुलिस ने की गिरफ्तारी।


➡बांदा- ग्रांम पंचायतों का राजस्व कार्य बाधित, जिले में 261 लेखपाल हड़ताल पर, 18 दिनों से हड़ताल पर लेखपाल, 414 ग्राम पंचायतों का कार्य है बाधित, प्रमुख दस्तावेजों के लिए भटक रहे लोग।


➡सहारनपुर- जिले में छाया जबरदस्त कोहरा, कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार हुई कम, कोहरे से आवागमन हुआ ठप।


➡प्रयागराज- प्रधान की पिटाई का मामला, भाजपा ब्लॉक प्रमुख पर FIR, स्वागत समारोह में हुआ था बवाल, सरायइनायत थाना क्षेत्र का मामला।


➡गाजीपुर- सर्दी का कहर जारी, तापमान पहुंचा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सड़कों पर विजिबिलिटी कम।


➡सहारनपुर- कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम, लोगों का घरों से निकलना मुश्किल, अलाव,लकड़ी की कोई व्यवस्था नहीं, कागज,गत्ते जलाकर कर रहे बचाव, नगर निगम ने नहीं की कोई व्यवस्था।


➡झांसी- कड़ाके की ठंड और कोहरा, शहर में सिर्फ 4 जगह जल रहा अलाव, अलाव के लिए 84 जगह चिन्हित थी, इलाइट चौराहा रैन बेसेरे में अव्यवस्था, कमिश्नर को रैन बसेरे में नहीं दिखा कंबल।


➡बुलंदशहर- भीषण शीतलहर से तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पंहुचा, आज सुबह 3 डिग्री तक दर्ज किया गया, ठंड से आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त।